Chhattisgarh
कबीर जयंती पर रायपुर और जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:25 बजे रायपुर के सोनपेरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कबीर जयंती समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे। वहां चांपा के थाना पारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे चांपा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

