Entertainment

प्रभास की ‘फौजी’ थिएटरों में सबको कर देगी हैरान, प्रोड्यूसर नागा वामसी का बड़ा दावा

प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच निर्माता नागा वामसी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ‘फौजी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों को चौंका देगी।

प्रभास ने साल 2026 की शुरुआत ‘द राजा साब’ से की थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब फैंस की नजर उनकी अगली फिल्मों ‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’ पर टिकी है। जहां ‘स्पिरिट’ 2027 में रिलीज होगी, वहीं ‘फौजी’ को इसी साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

करीब 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘फौजी’, निर्देशक हनु राघवपुडी के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। यह पैन इंडिया फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

नागा वामसी ने क्या कहा?

नागा वामसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता रवि शंकर ने उन्हें ‘फौजी’ के कुछ शुरुआती फुटेज दिखाए। इन क्लिप्स को देखने के बाद उन्होंने कहा कि फिल्म का स्तर बिल्कुल अलग है।

उनके मुताबिक, ‘फौजी’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने वाली फिल्म है और जब यह बड़े पर्दे पर आएगी तो दर्शकों को पूरी तरह चौंका देगी। नागा वामसी के इस दावे के बाद फैंस मेकर्स से जल्द टीजर या पोस्टर जारी कर प्रमोशन शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘फौजी’?

इस फिल्म के जरिए सोशल मीडिया स्टार ईमानवी बड़े पर्दे पर लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म में प्रभास और ईमानवी के अलावा अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, जयाप्रदा, राहुल रविंद्रन और चैत्रा जे. अचार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है, जबकि इसका संगीत विशाल चंद्रशेखर ने तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button