Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

सिंगापुर पहुंचे CM साय, वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रथम SING Forum 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया गया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

CEO राउंडटेबल में निवेशकों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। फोरम के दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

नई औद्योगिक नीति और संसाधनों को बताएंगे ताकत

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सिंगापुर में मुख्यमंत्री की सहभागिता को राज्य के निवेश अवसरों को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की ब्रांडिंग

SING Forum 2026 में मुख्यमंत्री साय की सहभागिता के जरिए छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, औद्योगिक क्षमता और निवेश के संभावित क्षेत्रों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इससे राज्य में नए निवेश और औद्योगिक साझेदारियों की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button