Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई बने IRDAI के कार्यकारी निदेशक, पांच साल का होगा कार्यकाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी तंबोली अय्याज फकीरभाई को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के संयुक्त कार्यकाल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

महाराष्ट्र के बारामती में हुआ जन्म

डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई का जन्म 23 दिसंबर 1981 को महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती तहसील के सोमेश्वर नगर गांव में हुआ था। यह उनका ननिहाल है। यहां स्थित सहकारी चीनी मिल में उनके नाना काम करते थे। उनका मूल गांव मुखरी है, जो पुणे जिले की शिरूर तहसील में स्थित है। उनके पिता पास के जातेगांव में प्राथमिक शिक्षक थे।

 इंजीनियरिंग छोड़कर किया MBBS

डॉ. तंबोली अय्याज ने नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शिरूर में की। गणित और विज्ञान विषयों के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन करीब तीन महीने बाद ही यह पढ़ाई छोड़कर एमबीबीएस में प्रवेश ले लिया। उन्होंने वर्ष 2006 में पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

दूसरे प्रयास में UPSC में हासिल की 75वीं रैंक

डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने दूसरे प्रयास में 75वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की। अब IRDAI में कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति हुई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button