Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रायपुर के नवीन मार्केट में माता रानी के निर्माणाधीन पंडाल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में माता रानी के निर्माणाधीन पंडाल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पंडाल के निर्माण के दौरान आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button