Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

धान कटाई के लिए जी रामजी योजना के कार्यों पर 30 दिन का ब्रेक, 30 नवंबर से फिर शुरू होंगे काम

बिलासपुर। धान कटाई के सीजन में किसानों को पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले में विकसित भारत-जी रामजी योजना के तहत संचालित सभी कार्यों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 30 नवंबर तक योजना के कार्य स्थगित रहेंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है।

किसानों को मजदूरों की कमी न हो, इसलिए लिया फैसला

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि खरीफ फसल की कटाई और कृषि कार्यों के व्यस्त सीजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नवंबर का महीना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान धान कटाई, फसल की ढुलाई और अन्य कृषि कार्य तेजी से चलते हैं।

ऐसे में ग्रामीण मजदूरों की उपलब्धता किसानों के लिए जरूरी है। जी रामजी योजना के कार्य एक महीने तक बंद रहने से ग्रामीण श्रमिक खेती-किसानी के कामों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे किसानों को फसल कटाई के दौरान मजदूरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

30 नवंबर से दोबारा शुरू होंगे सभी कार्य

शासन ने कृषि सीजन को ध्यान में रखते हुए योजना के कार्यों के लिए विशेष समय-सारणी तय की है। इसके तहत खरीफ फसल की कटाई के लिए 1 से 15 नवंबर तक और रबी फसल की बुआई के लिए 16 से 30 नवंबर तक कार्य स्थगित रखने का प्रावधान किया गया है।

निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद 30 नवंबर से योजना के सभी कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। इस फैसले से किसानों को धान कटाई के लिए पर्याप्त मजदूर मिल सकेंगे और कृषि कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button