SportsEntertainment

विराट कोहली ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया कौन सा गाना सुनकर उतरते हैं मैदान में

करण औजला के गाने से प्रेरणा लेते हैं विराट कोहली, भावुक होकर सुनाई अपने संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट(Virat) कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई मैच नहीं, बल्कि एक ऐसा खुलासा है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। विराट ने अपने पसंदीदा पंजाबी सिंगर का नाम बताते हुए उस गाने का भी जिक्र किया, जिसे वह मैदान में उतरने से पहले अक्सर सुनते हैं। उनके मुताबिक यह गाना उनकी जिंदगी और संघर्ष से जुड़ा हुआ है और उन्हें लगातार प्रेरित करता है।

दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में विराट(Virat) कोहली के ब्रांड वन8 कम्यून के ग्लोबल प्रीमियर इवेंट का आयोजन किया गया, जहां मशहूर पंजाबी गायक भी मौजूद रहे। दोनों सितारों को एक साथ मंच पर देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए और सोशल मीडिया पर भी उनकी मुलाकात की खूब चर्चा हुई।

विराट कोहली ने कहा लम्बे समय से सुन रहे हैं गाने

इवेंट के दौरान विराट(Virat) ने करण औजला की तारीफ करते हुए कहा कि वह लंबे समय से उनके गाने सुनते आ रहे हैं। उनके मुताबिक, करण अपने दिल से गाने लिखते हैं और उनके संगीत में भावनाओं की गहराई साफ झलकती है, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।

विनिंग स्पीच है विराट पसंदीदा गाना

बातचीत के दौरान विराट ने खुलासा किया कि करण औजला का गाना विनिंग स्पीच उनका सबसे पसंदीदा ट्रैक है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की कहानी है। विराट के अनुसार, इस गाने में उन्हें अपनी खुद की जिंदगी की झलक दिखाई देती है।

विराट ने यह भी बताया कि कम उम्र में अपने पिता को खोने के बाद उनके जीवन में कई मुश्किल दौर आए, और इसी वजह से इस गाने से उनका एक भावनात्मक जुड़ाव बन गया। उन्होंने कहा कि मैच खेलने से पहले वह कई बार इस गाने को सुनते हैं, जिससे उन्हें मानसिक मजबूती और प्रेरणा मिलती है।

इवेंट के दौरान विराट ने अपने खेल के नजरिए पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें वही मुकाबले ज्यादा पसंद आते हैं, जहां हालात चुनौतीपूर्ण हों और टीम दबाव में हो। उनके मुताबिक, मुश्किल परिस्थितियों में ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिलता है और हर कठिन मैच में जीत की एक छोटी-सी संभावना जरूर होती है, जिसे वह तलाशने की कोशिश करते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button