ChhattisgarhBilaspur

बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर स्टंटबाजी का वीडियो पड़ा भारी, क्रेटा कार जब्त

हिर्री माइंस के पास देर रात खतरनाक स्टंट, पुलिस ने दबोची कार

बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो(Video) वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। मामला 21 जून 2026 की देर रात का है, जब हिर्री माइंस के पास एक क्रेटा कार (CG 10 BE 4400) में खतरनाक तरीके से स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

चलती कार की छत पर बैठकर बना रहा था रील, चकरभाठा थाना पुलिस ने जब्त की गाड़ी

वायरल वीडियो(Video) में कार चला रहा युवक प्रशांत जायसवाल था, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवती चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही थी। वीडियो सामने आने के बाद चकरभाठा थाना पुलिस ने वाहन की पहचान की और तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया।

मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज की शिकायत

पुलिस पूछताछ में चालक प्रशांत जायसवाल ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की बात स्वीकार की। इसके बाद चकरभाठा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी वीडियो(Video) न केवल वाहन सवारों की बल्कि अन्य राहगीरों की जान के लिए भी खतरा पैदा करती है। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई की इलाके में चर्चा बनी हुई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button