National

मुंबई में मानसून की दस्तक से हाहाकार, बारिश का रेड अलर्ट; MP-UP में 3 दिन में पहुंचेगा मानसून

दिल्ली। मुंबई में मानसून (Monsoon) की एंट्री के साथ ही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक शहर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

मलवणी फायर स्टेशन क्षेत्र में 334 मिमी और एफ/साउथ वार्ड में 328 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा 27 इलाकों में 200 से 300 मिमी तक वर्षा हुई। लगातार बारिश के कारण अंधेरी सब-वे में पानी भर गया, जिसके चलते इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

वहीं विक्रोली वेस्ट में एक रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल ढह गई। मौसम विभाग (Monsoon) ने मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट, जबकि ठाणे, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां तेज

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बारिश और आंधी का दौर जारी है।

राजस्थान में 1 से 21 जून के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली।

रायपुर पहुंचा मानसून

मौसम विभाग(Monsoon) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले दो से तीन दिनों में इसके मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रवेश करने की संभावना है।

हालांकि बारिश के बीच गर्मी का असर भी बरकरार है। उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सर्वाधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा।

अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत, कोंकण-गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button