Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत!

अब क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर जांच सकेंगे अपनी उत्तरपुस्तिका

रायपुर-अगर आप CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। CBSE ने पहली बार ऐसी व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत कुछ छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की फिजिकल जांच भी करवा सकेंगे।

बोर्ड के अनुसार यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिन्होंने पहले अपने अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था और जिनका रिजल्ट “No Change” आया है। ऐसे छात्र अब सीधे अपने संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर उत्तरपुस्तिका की जांच कर सकेंगे।

पारदर्शिता बढ़ाने की पहल

CBSE का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। इससे छात्रों को यह समझने का मौका मिलेगा कि उनकी कॉपी का मूल्यांकन किस तरह किया गया है और यदि कोई शंका है तो उसका समाधान भी हो सकेगा।

जल्द जारी होगा शेड्यूल

CBSE बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, क्षेत्रीय कार्यालय में जांच की प्रक्रिया, तारीख और अन्य जरूरी निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

पहले नहीं थी यह सुविधा

अब तक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों के पास अपनी उत्तरपुस्तिका की फिजिकल जांच कराने का कोई विकल्प नहीं होता था। लेकिन पहली बार CBSE ने छात्रों को यह अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया है।

शिक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव

वहीं छत्तीसगढ़ में भी अगले शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सरकारी और सीजी बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों में नया सत्र अब 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से शुरू होगा। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा और परीक्षा परिणामों में सुधार आएगा।

CBSE का यह फैसला उन छात्रों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है, जो अपने रिजल्ट को लेकर अब भी संशय में हैं और अपनी उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच कराना चाहते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button