ChhattisgarhBilaspur

लाइफ केयर अस्पताल में हंगामा, युवक ने पत्थर मारकर तोड़ा मुख्य द्वार का कांच

अस्पताल में अचानक मचा बवाल, मरीजों और स्टाफ में फैली दहशत

बिलासपुर। शहर के गुरु नानक चौक क्षेत्र स्थित लाइफ केयर अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक(Young man) ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार का कांच तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

अस्पताल में अचानक मचा बवाल, मरीजों और स्टाफ में फैली दहशत

मिली जानकारी के अनुसार राजू उर्फ शत्रुघ्न नामक युवक अचानक अस्पताल परिसर में पहुंच गया और वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद करने लगा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों द्वारा समझाइश देने की कोशिश की गई, लेकिन युवक(Young man) उग्र हो गया और पत्थर फेंककर मुख्य द्वार पर लगा टफन ग्लास क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

 बार-बार सामने आ रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित युवक(Young man) अक्सर गुरु नानक चौक और आसपास के इलाकों में घूमता दिखाई देता है तथा कई बार राहगीरों और वाहन चालकों के साथ विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मामले में स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि युवक को पूर्व में उपचार के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान भी भेजा गया था। हालांकि, उसके व्यवहार को लेकर स्थानीय नागरिकों और अस्पताल प्रबंधन ने चिंता जताई है। घटना के बाद एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button