ChhattisgarhRaipur

दीपक बैज बोले- टोकन खत्म, लेकिन सोसायटियों में खाद नहीं

खरीफ सीजन से पहले उर्वरक संकट पर गरमाई सियासत

रायपुर | छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन से पहले उर्वरक की उपलब्धता को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार ने भले ही खाद वितरण के लिए टोकन सिस्टम खत्म कर दिया हो, लेकिन प्रदेश की कई सहकारी समितियों में अब भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

दीपक(Deepak) बैज ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि किसान यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों के लिए लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि खुले बाजार में भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक(Deepak) बैज ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान धान की खेती राज्य के किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। ऐसे में समय पर खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की कई सहकारी समितियों तक अब भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं पहुंच पाया है।

दीपक(Deepak) बैज ने पिछले खरीफ सीजन का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी किसानों को पर्याप्त उर्वरक नहीं मिल पाया था और उन्हें बाजार में अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी राज्य की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक भंडारण नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने राज्य सरकार से उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सरकार को किसानों की जरूरत के अनुसार समय पर सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना चाहिए।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button