ChhattisgarhBilaspur

बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंदी की मौत

नहाने के दौरान गिरा बंदी,उपचार के दौरान तोड़ा दम

बिलासपुर। केंद्रीय जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से जेल(Jail) प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी जनकराम साहू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जनकराम जेल परिसर में नहाने के दौरान फिसलकर गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नहाते वक्त गिरने से आयी गंभीर चोट

जेल(Jail) प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जनकराम साहू नियमित रूप से स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ये घटना है साजिश,अधिकारी लगा रहे पता

घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह केवल दुर्घटनावश हुई घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। नियमानुसार मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बंदी की मौत के बाद जेल(Jail) प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। वहीं, घटना ने जेल परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button