ChhattisgarhBilaspur

तिफरा सब्जी मंडी में आवारा गाय-सांड का आतंक

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर के तिफरा उप सब्जी मंडी(Vegetable Market) में आवारा गाय और सांडों की बढ़ती संख्या व्यापारियों, किसानों और खरीदारों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। मंडी परिसर में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही के बीच खुलेआम घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई लोग इन मवेशियों की चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं।

रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में, मंडी में खुले घूम रहे मवेशी

सब्जी मंडी(Vegetable Market) में सब्जियों की खरीद-बिक्री के दौरान अचानक दौड़ते गाय और सांड लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति पैदा कर देते हैं। व्यापारियों के अनुसार, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए हालात सबसे अधिक चिंताजनक हैं, क्योंकि किसी भी समय हादसा हो सकता है।

व्यापारियों का आरोप- निगम को कई बार बताया, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

तिफरा सब्जी मंडी(Vegetable Market) व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुकेश अधिजा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम, गौ पकड़ने वाली टीम और संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तक नहीं आते।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द विशेष अभियान चलाकर मंडी परिसर से आवारा मवेशियों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button