NationalChhattisgarh

MORNING BRIEF: देश में बारिश का कहर,अमेरिका से LPG आयात; बॉक्स ऑफिस पर ‘Alpha’ का जलवा समेत पढ़े देश की टॉप 8 न्यूज

दिल्ली। देशभर में सोमवार को मौसम, राजनीति, अर्थव्यवस्था और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई बड़ी खबरें (MORNING BRIEF) चर्चा में रहीं।

एक ओर मानसून ने कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित किया, तो दूसरी ओर राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक और अमेरिका से एलपीजी आयात बढ़ाने की खबर सुर्खियों में रही। पढ़िए देश की 8 बड़ी खबरें…

1. देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मुंबई में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

2. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के उत्तराधिकारी पर नजर

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में चढ़ावा चोरी मामले (MORNING BRIEF) की एसआईटी रिपोर्ट, वित्तीय ऑडिट और महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा होगी।

बैठक में ट्रस्ट की भविष्य की व्यवस्थाओं और नए महासचिव के चयन पर भी फैसला हो सकता है।

3. अमेरिका से दोगुनी LPG खरीदेगा भारत

भारत ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमेरिका से एलपीजी आयात बढ़ाने की तैयारी में है।

सरकारी तेल कंपनियां मौजूदा आयात को लगभग दोगुना कर सकती हैं। साथ ही सरकार 30 दिन का रणनीतिक एलपीजी भंडार तैयार करने की योजना पर भी काम कर रही है।

4. भारत आएंगे 8 नए चीते

प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से छह से आठ नए चीते भारत लाए जाएंगे। इन्हें पहले मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा जाएगा। बाद में कुछ चीतों को नौरादेही और गुजरात के बन्नी अभयारण्य में बसाने की योजना है।

5. सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों के असर से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

6. बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘Alpha’

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर Alpha (MORNING BRIEF) ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई की है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 20 करोड़ रुपये कमाते हुए दुनियाभर में 58 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

7. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है। रायपुर, दुर्ग और राजिम में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

8. अयोध्या चोरी कांड के विरोध में बिलासपुर में पदयात्रा

अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में 11 जुलाई को बिलासपुर में ‘श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा’ निकाली जाएगी। श्रद्धालु दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होंगे।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button