Sports

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली शानदार पारी, मुश्किल समय में टीम इंडिया U-19 को संभाला

भारत अंडर-19 टीम के बल्लेबाज और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे अंडर-19 वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। जब टीम के शुरुआती चार विकेट 100 रन से पहले ही गिर गए, तब अन्वय ने जिम्मेदारी संभालते हुए बेहतरीन पारी खेली।

अन्वय ने अर्जुन राजपूत के साथ पांचवें विकेट के लिए 145 रन की अहम साझेदारी की, जिससे भारत की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। अर्जुन राजपूत ने 76 रन बनाए, जबकि अन्वय ने 67 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली।

इस दौरान अन्वय ने अपने अंडर-19 करियर का पहला अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में 50 रन पूरे किए। हालांकि, वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 87 रन की पारी अंडर-19 करियर की अब तक की सबसे बड़ी पारी रही।

श्रीलंका दौरे के पहले मैच में अन्वय सिर्फ 14 रन बना सके थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए साबित कर दिया कि मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता उनमें भी अपने पिता राहुल द्रविड़ की तरह मौजूद है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button