Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रायपुर की थ्री डी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत; फैक्ट्री सील, 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फैक्ट्री में फेरो अलॉय बनाने का काम होता था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे फर्नेस में लान्सिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है और भविष्य में उद्योगों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मजदूर के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button