Business

RBI के नए नियम से ग्राहकों को राहत, अब कुछ SMS अलर्ट पर नहीं देना होगा कोई शुल्क

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए निर्देश के बाद अब बैंक नियमों, जागरूकता और प्रचार से जुड़े SMS अलर्ट के लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं ले सकेंगे। इससे बैंक ग्राहकों को राहत मिलेगी।

अब तक कई बैंक SMS सेवा के नाम पर हर तीन महीने में 15 से 18 रुपये तक शुल्क लेते थे। RBI के नए नियम के बाद इस तरह के संदेशों के लिए अलग से पैसे नहीं लिए जाएंगे।

RBI ने यह भी कहा है कि 500 रुपये या उससे कम के लेनदेन पर SMS भेजना अब जरूरी नहीं होगा। बैंक चाहें तो ऐसे मामलों में WhatsApp, मोबाइल ऐप, Google RCS या पुश नोटिफिकेशन जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, कुछ बड़े निजी बैंक फिलहाल छोटे लेनदेन पर भी SMS अलर्ट जारी रख सकते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे ग्राहकों को तुरंत जानकारी मिलती है और धोखाधड़ी का खतरा कम होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि SMS शुल्क बंद होने से बड़े बैंकों की आय में कमी आ सकती है। इसकी भरपाई के लिए बैंक भविष्य में अन्य बैंकिंग शुल्क बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, कम SMS भेजे जाने से टेलीकॉम कंपनियों के कारोबार पर भी असर पड़ सकता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button