Chhattisgarh

फेसबुक पर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज

रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि विधायक पुरंदर मिश्रा से संबंधित एक फेसबुक पोस्ट पर 10 जुलाई को ‘ललित टांडी ललित’ नाम के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस टिप्पणी के जरिए विधायक की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट तथा अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button