Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आखिरी दिन, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। विपक्ष ने राज्य सरकार के कामकाज और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर यह प्रस्ताव पेश किया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जा सकता है।

वहीं, स्थानीय निकायों से जुड़ी CAG रिपोर्ट भी सदन में चर्चा का प्रमुख विषय रहेगी। विपक्ष रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को लेकर सरकार से सवाल कर सकता है।

मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button