‘रामायण’ में दिखेगा यश का सबसे दमदार अवतार: रावण के लुक और किरदार को लेकर नया अपडेट, मेकर्स ने रखा खास फोकस

दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण'(Ramayana) को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता यश के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स रावण के किरदार को पारंपरिक अंदाज से अलग, अधिक प्रभावशाली और भव्य रूप में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।
यश का रावण लुक दिखेगा शक्तिशाली
फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यश का रावण लुक काफी समय से चर्चा में है।
बताया जा (Ramayana) रहा है कि उनके कॉस्ट्यूम, मेकअप और वीएफएक्स पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि पर्दे पर रावण का व्यक्तित्व शक्तिशाली, गंभीर और प्रभावशाली नजर आए।
मेकर्स का उद्देश्य इस किरदार को केवल खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली और जटिल व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत करना है।
बड़े बजट में बन रही फिल्म
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। व
हीं यश रावण की भूमिका के साथ फिल्म के निर्माण से भी जुड़े हुए हैं। बड़े बजट में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।
अधिकारिक लुक जारी नहीं
फिल्म (Ramayana) की पहली झलक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यश के रावण अवतार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। फैंस उनके लुक और अभिनय को लेकर काफी उत्साहित हैं।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक यश का पूरा आधिकारिक लुक जारी नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही फिल्म का नया पोस्टर या प्रोमो रिलीज किया जा सकता है।
‘रामायण’ अगले साल रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है और दर्शकों को इसके अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।

