Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhBastar

कांकेर में 12वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भानुप्रतापपुर में 12वीं की छात्रा थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2 बजे उसने घर के बाथरूम में फंदा लगा लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जांच पूरी होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button