Follow Us on Our Social Media
National

100 साल पुरानी हवेली से मिला खजाना, ठेकेदार और 4 मजदूर गिरफ्तार; 66.4 किलो चांदी बरामद

दिल्ली। जयपुर पुलिस ने करीब 10 महीने पुराने खजाना (Treasure) चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ठेकेदार समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 66 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामला त्रिपोलिया बाजार की करीब 100 साल पुरानी हवेली से जुड़ा है।

पुलिस जांच के मुताबिक, हवेली को गिराने का ठेका महेश मल्होत्रा को दिया गया था। करीब नौ महीने पहले हवेली तोड़ने के दौरान ठेकेदार और चार मजदूरों को दीवार में छिपी एक पुरानी तिजोरी मिली।

इसमें चांदी की बड़ी सिल्लियां, चांदी-सोने के सिक्के और कीमती (Treasure) आभूषण रखे थे। आरोपितों ने खजाने के बारे में मकान मालिक को जानकारी देने के बजाय इसे आपस में बांट लिया।

हवेली मालिक राहुल सेठी को पिछले महीने एक व्यक्ति से इस खजाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ठेकेदार व मजदूरों से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपितों ने तिजोरी मिलने और उसमें रखे सामान को बांटने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस उपायुक्त करण शर्मा के मुताबिक, राहुल सेठी ने दावा किया था कि तिजोरी में करीब 45 किलो की 10 से 15 चांदी की सिल्लियां, लगभग 15 सोने के सिक्के और 8 से 10 हजार चांदी के सिक्के थे। पुलिस ने शनिवार देर शाम ठेकेदार महेश और मजदूर जगदीश, रजत, अनुज और पप्पू को गिरफ्तार किया।

जंगल में गड्ढा खोदकर छिपाई चांदी

पुलिस के अनुसार, खजाना मिलने के बाद आरोपितों ने कुछ चांदी और (Treasure) आभूषण बेच दिए। ठेकेदार महेश ने जेसीबी, ट्रैक्टर और दूसरी मशीनरी भी खरीदी।

वहीं करीब 66 किलो चांदी जामडोली के जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दी गई थी। आरोपित इसे बाद में निकालकर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब बेचे गए सामान और बाकी खजाने के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button