Follow Us on Our Social Media
Sports

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल की जगह पक्की! शतक ठोककर मजबूत किया दावा

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल का नंबर-3 पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक लगाकर भारतीय प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन 164 गेंदों पर नाबाद 142 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के पीछे श्रीलंका की स्पिन वाली पिचों के लिए की गई खास तैयारी का बड़ा योगदान माना जा रहा है।

श्रीलंका दौरे से पहले पडिक्कल ने बेंगलुरु में कुकाबुरा गेंद से अभ्यास किया और टर्न लेने वाली पिचों पर बल्लेबाजी की। उन्होंने अलग-अलग तरह के बाएं हाथ के स्पिनरों और ऑफ-स्पिनरों के खिलाफ रोजाना करीब तीन घंटे अभ्यास किया।

उनके बचपन के कोच मोहम्मद नसीरुद्दीन ने बल्लेबाजी तकनीक में कुछ जरूरी बदलाव भी किए। श्रीलंका ए के खिलाफ 67 और 94 रन बनाने के बाद अब अभ्यास मैच में शतक ने पडिक्कल को गॉल टेस्ट में नंबर-3 के लिए सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button