CPL 2026: हुनैन शाह का कमाल, 11 विकेट के साथ जमैका किंग्समेन के लिए रचा नया रिकॉर्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हरा दिया। इस जीत के साथ जमैका की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हुनैन शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए नया रिकॉर्ड कायम किया।
DLS नियम से जमैका ने जीता मैच
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका किंग्समेन की पारी में बारिश ने दो बार बाधा डाली। पहली बार 9वें ओवर में और दूसरी बार 15वें ओवर में बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
दूसरी बार बारिश आने के समय जमैका किंग्समेन ने 14.4 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना लिए थे। डकवर्थ-लुईस नियम के मुताबिक टीम लक्ष्य से 7 रन आगे थी, जिसके चलते उसे विजेता घोषित किया गया।
हुनैन शाह ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
जमैका किंग्समेन की जीत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हुनैन शाह का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इन दो विकेटों के साथ उन्होंने टीम के लिए विकेटों का नया रिकॉर्ड बना दिया।
हुनैन शाह अब जमैका किंग्समेन के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया। हुनैन ने टीम के लिए 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं, जबकि रसेल ने 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किए थे। दोनों के ये आंकड़े मौजूदा सीजन के हैं।
19 वर्षीय स्पिनर ने भी दिखाया दम
मुकाबले में 19 वर्षीय स्पिनर वाइटल लॉज ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ट्रिपल विकेट मेडन ओवर डालते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यह टी20 क्रिकेट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
शानदार गेंदबाजी के लिए वाइटल लॉज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जमैका किंग्समेन की जीत में हुनैन शाह और लॉज की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।



