Follow Us on Our Social Media
Entertainment

हर्षवर्धन राणे के साथ क्राइम थ्रिलर बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, दया नायक की बायोपिक होगी ‘पुलिस कंपनी’

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ पर काम कर रहे हैं। इसके बाद वह हर्षवर्धन राणे के साथ एक क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘पुलिस कंपनी’ होगा और इसे टी-सीरीज के सहयोग से बनाया जाएगा।

‘पुलिस कंपनी’ राम गोपाल वर्मा की ‘कंपनी’ और ‘डी कंपनी’ के बाद इसी तरह के नाम वाली तीसरी फिल्म होगी। हालांकि, इसकी कहानी पिछली दोनों फिल्मों से जुड़ी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि वर्मा की फिल्म ‘सिंडिकेट’ बजट से जुड़ी वजहों के कारण फिलहाल अटकी हुई है, जिसके चलते उन्होंने ‘पुलिस कंपनी’ पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

दया नायक की जिंदगी पर आधारित होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षवर्धन राणे की यह फिल्म मशहूर पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी दया नायक की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म में उनके संघर्ष और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। कहानी में यह भी बताया जाएगा कि कैसे मंगलौर के एक छोटे से गांव से निकलकर दया नायक मुंबई पुलिस में ऊंचे पद तक पहुंचे।

फिल्म में उनके करीब तीन दशक लंबे पुलिस करियर के दौरान आए उतार-चढ़ाव और महत्वपूर्ण घटनाओं को भी दिखाया जाएगा।

अगस्त में शुरू हो सकती है शूटिंग

बताया जा रहा है कि राम गोपाल वर्मा इस प्रोजेक्ट को कई सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे के फिल्म से जुड़ने के बाद अब इसके काम में तेजी आई है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और अगस्त के तीसरे हफ्ते से शूटिंग शुरू होने की संभावना है।

हर्षवर्धन राणे के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

हर्षवर्धन राणे आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आएंगे। वह रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘सिला’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स 3’ में भी दिखाई देंगे। वहीं, उनकी चर्चित फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button