Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ आज संत समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठेगी मांग

अखिल भारतीय संत समिति की ओर से मंगलवार को राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। समिति सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग करेगी। प्रदर्शन का आयोजन श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा (टिकरापारा) में किया जाएगा। इसमें संत समाज, पुजारी और कथावाचक शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

समिति का आरोप है कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर संत समाज और पुजारियों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समिति का कहना है कि मंदिर में चोरी की घटना संत समाज या पुजारियों ने नहीं, बल्कि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने की है।

संत समाज ने जताई नाराजगी

अखिल भारतीय संत समिति का कहना है कि संसद परिसर में सनातन धर्म को लेकर किए गए कथित प्रदर्शन और बयानों से संत समाज आहत है। समिति ने पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया है।

कठोर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान संत समाज, पुजारी और कथावाचक संबंधित नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। समिति का कहना है कि सनातन धर्म और संत समाज को बदनाम करने वाले बयानों और गतिविधियों का विरोध किया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button