Follow Us on Our Social Media
National

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस से माफी की मांग, शुभेंदु अधिकारी ने साधा निशाना; बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर हुए कथित विवाद पर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रगीत का नहीं, बल्कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और देशभक्ति की भावना का अपमान है।

वहीं, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने भी कांग्रेस की कथित घटना पर आपत्ति जताते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह एक नागरिक, देशभक्त और बंकिम चंद्र के वंशज के तौर पर अपनी पीड़ा और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का पार्टी कार्यालय में मिला शव

शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसा किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और इसका अपमान देशभक्ति की भावना का अपमान है।

बंकिम चंद्र के वंशज ने अपने पत्र में ‘वंदे मातरम्’ के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर और 1905 के बनारस कांग्रेस अधिवेशन में सरला देवी चौधुरानी द्वारा गीत के गायन का उल्लेख किया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button