Follow Us on Our Social Media
Entertainment

यश ने ‘धुरंधर 2’ से क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे डर नहीं लगता’

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले यश ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ होने वाले क्लैश और फिल्म को पोस्टपोन किए जाने को लेकर खुलकर बात की है।

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी और इसी दौरान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में आने वाली थी। बाद में ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने मिडिल ईस्ट में तनाव का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज टाल दी। इसके बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि यश ने ‘धुरंधर 2’ से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म पोस्टपोन की।

यह भी पढ़ें –यश नेपोटिज्म और स्टारडम पर बोले, कहा-

‘मैंने कभी सीधा क्लैश नहीं किया’

इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में यश से जब दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट करीब 8 महीने पहले ही घोषित कर दी गई थी। यश ने कहा कि उन्होंने कभी जानबूझकर किसी फिल्म के साथ क्लैश नहीं किया। उनके मुताबिक, अगर उनकी फिल्म की तारीख पहले घोषित हो और उसके बाद कोई दूसरी फिल्म उसी तारीख पर आती है, तो क्लैश होना स्वाभाविक है।

‘लोग कहते हैं कि मैं डर गया’

यश ने उन चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह ‘धुरंधर 2’ से डर गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी चीज का डर नहीं है। यश ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी जेब में कुछ नहीं होता था, इसलिए आज 100 या 200 करोड़ रुपये कम होने की चिंता उन्हें डराने वाली नहीं है।

एक्टर ने कहा कि आज उनके पास जो कुछ भी है, वह भगवान का आशीर्वाद है। उनके मुताबिक, दर्शकों का प्यार और अब तक मिली सफलता उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा प्लस है और उन्हें किसी क्लैश से डर नहीं लगता।

‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी बड़ी स्टारकास्ट

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। यश फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं।

लंबे इंतजार के बाद ‘टॉक्सिक’ अब 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर यश के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button