The Traitors 2: अभिषेक मल्हान और पारुल गुलाटी का सफर खत्म, कुल्लू के बाद अब सिर्फ 2 ट्रेटर्स बाकी

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में लगातार हो रहे एलिमिनेशन ने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में एक के बाद एक तीन बड़े खिलाड़ियों का सफर खत्म हुआ। इनमें पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान और ट्रेटर कुल्लू शामिल हैं। खास बात यह रही कि कुल्लू को इनोसेंट खिलाड़ियों ने पहचानकर बाहर कर दिया, जिसके बाद उनके ट्रेटर होने की पुष्टि हुई। अब शो में सिर्फ दो ट्रेटर्स बचे हैं।
अभिषेक मल्हान और पारुल गुलाटी हुए बाहर
कुल्लू के एलिमिनेशन से पहले पारुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान को शो से बाहर होना पड़ा। पारुल ने पिछले राउंड में हरमन सिंघा को बेनकाब करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद वह सर्किल ऑफ शक में अपने ही साथी इनोसेंट खिलाड़ियों के फैसले का शिकार हो गईं।
इसके बाद अभिषेक मल्हान का भी शो से सफर खत्म हो गया। अभिषेक को गेम के मजबूत खिलाड़ियों और रणनीतिकारों में गिना जा रहा था। इससे पहले उन्होंने मुनव्वर फारूकी को शो से बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभिषेक के बाहर होने के बाद गेम में मौजूद खिलाड़ियों के बीच समीकरण तेजी से बदल गए।
कुल्लू के पकड़े जाने से खुला ट्रेटर्स का राज
पारुल और अभिषेक के बाहर होने के बाद खिलाड़ियों का शक कुल्लू पर गहराता गया। राउंड टेबल में इनोसेंट खिलाड़ियों ने उनकी गतिविधियों और रणनीति पर सवाल उठाए और भारी मतों से उन्हें एलिमिनेट कर दिया। बाहर होने के बाद कुल्लू के ट्रेटर होने की पुष्टि हुई।
कुल्लू के बाहर होने के बाद अब शो में सिर्फ दो ट्रेटर्स बचे हैं। इनमें क्रिस्टल डिसूजा और क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल शामिल हैं। दूसरी तरफ इनोसेंट खिलाड़ी अब दोनों ट्रेटर्स को पहचानकर गेम में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
इसी बीच शो में दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल की एंट्री ने भी रोमांच बढ़ा दिया है। उनकी मौजूदगी से गेम के समीकरण बदलने की संभावना है। अब देखना होगा कि बचे हुए इनोसेंट खिलाड़ी दोनों ट्रेटर्स को बेनकाब कर पाते हैं या ट्रेटर्स अपनी रणनीति से गेम पर पकड़ बनाए रखने में सफल होते हैं।



