रायपुर में 2 सितंबर को रोजगार मेला, 877 पदों पर भर्ती: 10वीं से ग्रेजुएट और ITI-डिप्लोमा वालों को मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार (Jobs) का अच्छा मौका है। रायपुर में 2 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां अलग-अलग पदों पर कुल 877 रिक्तियों के लिए सीधी भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, ITI, डिप्लोमा और कृषि योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
रोजगार मेला रायपुर के सिविल लाइंस स्थित रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यहां पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। एक ही स्थान पर कई कंपनियों के मौजूद रहने से युवाओं को अलग-अलग रोजगार विकल्प मिलेंगे।
यह भी पढ़े: रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, 30 पदों पर भर्ती का मौका
इन योग्यता वालों को मिलेगा मौका
भर्ती में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के साथ स्नातक अभ्यर्थियों (Jobs) के लिए भी अवसर रहेंगे। इसके अलावा ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड से ITI करने वालों के लिए विशेष अवसर उपलब्ध होंगे। डिप्लोमा धारक और कृषि विषय से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी भी अपनी योग्यता के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों (Jobs) को पहले ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन करना होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ रोजगार एप के जरिए भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से जुड़ी जानकारी सही दर्ज करनी होगी। आवेदन पूरा करने के बाद निर्धारित तारीख और समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान अभ्यर्थियों को अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है। इस रोजगार मेले से निजी क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे स्थानीय युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।



