Follow Us on Our Social Media
National

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट पानी; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली। दिल्ली-NCR में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश (MAUSAM) से जनजीवन प्रभावित रहा। राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई स्थानों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते सड़क यातायात के साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बारिश और जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें उड़ान से पहले एयरलाइन से संपर्क करने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। सोमवार को दिल्ली में करीब 390 फ्लाइट्स लेट हुईं, जबकि 15 उड़ानों को डायवर्ट और 26 को कैंसिल करना पड़ा।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश; आज इन जिलों में यलो अलर्ट

गुरुग्राम में स्कूल और दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम

गुरुग्राम में भी भारी बारिश के बाद कई इलाकों में करीब 3 फीट तक पानी (MAUSAM) भर गया। हालात को देखते हुए मंगलवार को सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया। सोमवार को जलभराव के कारण कई स्कूल बसें पानी में फंस गई थीं।

यूपी में बारिश से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या समेत करीब 15 शहरों में बारिश जारी है। वाराणसी में सोमवार रात 8 बजे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत की सूचना है। मथुरा में सड़कें और कई रिहायशी इलाके जलमग्न हैं।

MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई जिलों में भी तेज बारिश (MAUSAM)  हुई। विदिशा के बाजारों में पानी भर गया, जबकि भोपाल में ट्रैफिक प्रभावित रहा। प्रदेश में अब तक 28.75 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button