Follow Us on Our Social Media
National

दो नए शेयरों की शानदार एंट्री, Sunshine Pictures और Shankesh Jewellers ने निवेशकों को दिया 11% तक रिटर्न

मुंबई। शेयर बाजार में आज दो नए आईपीओ की लिस्टिंग हुई। इनमें Sunshine Pictures और Shankesh Jewellers (stocks ) शामिल हैं। दोनों कंपनियों के शेयरों ने अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले प्रीमियम पर बाजार में शुरुआत की।

Sunshine Pictures की लिस्टिंग करीब 10% और Shankesh Jewellers की करीब 11% प्रीमियम पर हुई। हालांकि, शुरुआती बढ़त के बाद दोनों शेयरों में बिकवाली देखने को मिली और इनके भाव लिस्टिंग प्राइस से नीचे आ गए।

Sunshine Pictures ने 9.97% प्रीमियम पर शुरुआत की

Sunshine Pictures के शेयर ने BSE पर 360 रुपए के IPO प्राइस के मुकाबले 34 रुपए यानी 9.44% की तेजी के साथ 394 रुपए पर शुरुआत की। वहीं NSE पर शेयर 35.90 रुपए यानी 9.97% प्रीमियम के साथ 395.90 रुपए पर लिस्ट हुआ।

यह भी पढ़े: सात दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा; ये 5 कारण रहे अहम

हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में गिरावट आई और करीब 10:05 बजे यह 395.90 रुपए के लिस्टिंग प्राइस से 4.17% नीचे 379.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 18 से 20 अगस्त(stocks )  के बीच जारी IPO करीब 105.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली रकम में से 112.50 करोड़ रुपए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी।

Shankesh Jewellers की 11% प्रीमियम पर लिस्टिंग

Shankesh Jewellers के शेयर ने भी निवेशकों को मजबूत शुरुआत दी। 93 रुपए के IPO प्राइस के मुकाबले BSE पर शेयर 102.20 रुपए और NSE पर 103.30 रुपए पर लिस्ट हुआ।

NSE पर यह करीब 11.08% प्रीमियम रहा। हालांकि, बाद में शेयर (stocks ) में मामूली गिरावट आई और करीब 10:05 बजे यह 102.26 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 110.15 करोड़ रुपए जुटाए थे। नए इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button