Follow Us on Our Social Media
International

पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों पर फायरिंग, आर्मी अफसर पर गंभीर आरोप; पत्नी के बुलाने पर पहुंचा था कैंपस

दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित सरहद यूनिवर्सिटी (Pakistani university) के रावत कैंपस में सोमवार, 24 अगस्त को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया।

आरोप है कि फीस और क्लास शेड्यूल को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शांत कराने के लिए एक पाकिस्तानी आर्मी अधिकारी कैंपस पहुंचा और उसने छात्रों के साथ मारपीट की। इसके बाद अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्टल से हवा में फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

पत्नी के फोन पर कैंपस पहुंचा आर्मी अफसर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रों का एक समूह यूनिवर्सिटी (Pakistani university) के हेड ऑफ डिपार्टमेंट के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था। स्टूडेंट अफेयर्स की हेड डॉ. आइना छात्रों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन कुछ छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अपने पति को फोन कर कैंपस बुलाया, जो पाकिस्तानी सेना में अधिकारी बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि यूनिफॉर्म में पहुंचे अधिकारी ने छात्रों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर उसने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और हवा में फायर किया। इससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।

कार्रवाई की मांग, सेना ने शुरू की जांच

एक छात्र ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई (Pakistani university) की मांग की है। उसका आरोप है कि सेना के अधिकारी ने बिना किसी उकसावे के छात्रों के साथ मारपीट की और हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें डराने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी सेना ने मामले को गंभीरता से लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सेना ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फायरिंग में किसी छात्र को गोली लगी या नहीं। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button