इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री घायल; दुर्ग RPF पोस्ट में FIR दर्ज

दुर्ग। दुर्ग से गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी (Stone-pelting) का मामला सामने आया है। ट्रेन नंबर 12856 इंटरसिटी एक्सप्रेस के एस-5 कोच में अचानक बाहर से पत्थर आकर लगने से एक महिला यात्री घायल हो गई।
पत्थर महिला के सिर में लगा, जिससे उसे चोट आई। घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के एस-5 कोच में यात्री सफर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बाहर से एक पत्थर ट्रेन के भीतर आकर लगा। पत्थर की चपेट में महिला यात्री आ गई।
उसके सिर में चोट लगने के बाद यात्रियों ने घटना (Stone-pelting) की जानकारी रेलवे को दी। हर्षवर्धन बंदे ने रेलवे को पत्थरबाजी की सूचना दी, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले को गंभीरता से लिया। दुर्ग RPF पोस्ट में घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस और आरपीएफ की टीम पत्थर फेंकने वाले आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना किस स्थान पर हुई और पत्थरबाजी के पीछे क्या वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
वहीं घायल महिला यात्री (Stone-pelting) का बयान भी दर्ज किया गया है। रायपुर RPF पोस्ट में महिला का बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
रेलवे ट्रैक के आसपास से ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। चलती ट्रेन पर पत्थर लगने से यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है। ऐसे मामलों में रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल आरपीएफ मामले की जांच कर रही है और पत्थरबाजी करने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपी के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



