Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

लापता पति की तलाश में हाईकोर्ट सख्त, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने के निर्देश

पति के लापता होने और उसके अपहरण की आशंका को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को लापता रामप्रसाद का पता लगाने के लिए मोबाइल नंबर ट्रेस करने और उसकी आखिरी लोकेशन की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड हासिल कर मामले की जांच आगे बढ़ाने को कहा गया है।

पुलिस को रामप्रसाद की तलाश के निर्देश

याचिकाकर्ता महिला ने आशंका जताई है कि उसके पति का अपहरण किया गया हो सकता है। महिला की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि रामप्रसाद को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। आरोप है कि उसे अपने जेल में बंद भाई के मामले से अलग रहने और उसकी कानूनी मदद नहीं करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

महिला की आशंका और लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही रामप्रसाद की आखिरी मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के जरिए उसकी तलाश करने को कहा गया है।

जेल में बंद भाई की कर रहा था मदद

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर निवासी रामप्रसाद का भाई रामनारायण हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि रामनारायण ने अपनी सास की हत्या की थी। जेल में बंद भाई के मामले में रामप्रसाद उसकी मदद कर रहा था और लगातार अदालत में पेशियों के दौरान जा रहा था। वह जेल में बंद भाई से मुलाकात भी करता था।

याचिकाकर्ता के अनुसार, रामनारायण के ससुराल पक्ष के लोग इससे नाराज थे। आरोप है कि वे रामप्रसाद को अपने भाई के मामले से अलग रहने और उसकी मदद नहीं करने के लिए लगातार धमका रहे थे।

अपहरण और अनहोनी की जताई आशंका

महिला ने कोर्ट के सामने आशंका जताई कि उसके पति के लापता होने के पीछे रामनारायण के ससुराल पक्ष के लोगों की भूमिका हो सकती है। उसने पति के अपहरण के साथ उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है।

कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच में तेजी लाने और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामप्रसाद का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर मामले में जवाब भी मांगा गया है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button