शेयर बाजार में लाखों का नुकसान, रांची से वाराणसी पहुंचा युवक; रेलवे पुल पर जान देने की कोशिश

वाराणसी। शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से परेशान रांची का 35 वर्षीय युवक आत्महत्या करने के इरादे से वाराणसी पहुंच गया। युवक ने राजघाट रेलवे पुल पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और करीब आधे घंटे तक बातचीत कर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। रांची के मोरहाबादी स्थित कुसुम विहार निवासी चंदन कुमार शेयर बाजार में कारोबार करते थे। लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में थे। बताया गया कि वह बिना किसी को जानकारी दिए रांची से ट्रेन के जरिए वाराणसी पहुंच गए।
यह भी पढ़े: कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर दी मौत, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या
वाराणसी पहुंचने के बाद चंदन राजघाट रेलवे पुल पर चढ़ गए। आत्महत्या (Stock Market) का प्रयास करने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेज दिया। वीडियो देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रांची पुलिस से मिली जानकारी के बाद वाराणसी पुलिस भी सक्रिय हो गई।
सूचना मिलते ही सूजाबाद चौकी पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और राजघाट रेलवे पुल पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने युवक को पुल पर बेहद खतरनाक स्थिति में खड़ा पाया।
पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने के लिए उससे बातचीत शुरू की। करीब 30 मिनट तक धैर्यपूर्वक (Stock Market) बातचीत और समझाइश के बाद चंदन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने सावधानीपूर्वक उन्हें पुल से नीचे उतार लिया।
पुलिस युवक को सूजाबाद चौकी लेकर पहुंची। वहां उसे पानी और चाय दी गई और समझाया गया। कुछ समय बाद रांची से उनके परिजन वाराणसी पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने चंदन को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।



