Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य जब्त

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) पुलिस ने 8.65 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार साहू उर्फ राहुल साहू (30) के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मुक्तिधाम का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना खैरागढ़ में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था।

पुलिस ने 9 जुलाई को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने साइबर ठगी के अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए।

जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके गिरोह ने देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को ऑनलाइन माध्यम से ठगी का शिकार बनाकर करीब 8 करोड़ 65 लाख 16 हजार 376 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए थे।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में इससे पहले भी गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच अब भी जारी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button