Bilaspur

कमल ककड़ी तोड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तालाब(Pond) में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर के करेहा पारा निवासी कैलाश केवट रोज की तरह तालाब(Pond) से कमल ककड़ी स्थानीय भाषा में (ढेंस) निकालने गया था। यह काम वह लंबे समय से अपने परिवार की आजीविका के लिए करता था।

बताया जा रहा है कि आज सुबह भी वह रत्नेश्वर तालाब पहुंचा, लेकिन इसी दौरान किसी कारणवश वह गहराई में चला गया और पानी में डूब गया।

देर होने पर परिवारजन ने दी पुलिस को सूचना

काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद कैलाश केवट का शव तालाब(Pond) से बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कैलाश के कंधो पर थी घर की आर्थिक जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि कैलाश केवट अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिससे उनके निधन के बाद घर में आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button