Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

प्रियदर्शिनी परिसर में बोरिंग का बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

 

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में बोरिंग का बिजली केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और परिसर से बिजली का केबल चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक नंबर-3 स्थित प्रियदर्शिनी परिसर (पूर्व) निवासी नीरज कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को उनके परिसर में लगी बोरिंग का बिजली केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना का पता तब चला जब बोरिंग चालू करने की कोशिश की गई। जांच करने पर बोरिंग से जुड़ा पूरा बिजली केबल गायब मिला।

सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक परिसर में प्रवेश करते और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। केबल चोरी होने के कारण बोरिंग पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

घटना के बाद नीरज कुमार मिश्रा ने सुपेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button