Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें बदलेंगी, नए पाठ्यक्रम में शामिल होगी स्थानीय संस्कृति

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत छत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें और पाठ्यक्रम बदले जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने इस काम के लिए 7 जुलाई से 30 सितंबर तक का कार्यक्रम तय किया है।

नई किताबें एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। साथ ही इनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकजीवन, भूगोल, जनजातीय इतिहास, स्थानीय महापुरुष, तीज-त्योहार और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से जुड़ी सामग्री भी शामिल की जाएगी।

इससे पहले कक्षा 1, 2, 3 और 6 की नई किताबें तैयार की जा चुकी हैं। अब अगले चरण में 5वीं और 8वीं के सभी विषयों तथा 7वीं में विशेष रूप से गणित और योग शिक्षा की नई पुस्तकें तैयार होंगी।

एससीईआरटी के अनुसार, किताबों की भाषा बच्चों के लिए सरल और समझने योग्य होगी। इसके लिए सेवानिवृत्त प्राचार्यों और विषय विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। सितंबर के अंत तक किताबों का अंतिम मसौदा तैयार कर शिक्षा स्थायी समिति के सामने पेश किया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button