Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘हेरा फेरी 3’ पर बड़ा अपडेट, प्रियदर्शन नहीं करेंगे फिल्म का निर्देशन

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला ने साफ कर दिया है कि प्रियदर्शन इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू में फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ का काम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और फिल्म फिलहाल ट्रैक पर है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

गौरतलब है कि साल 2000 में रिलीज़ हुई पहली ‘हेरा फेरी’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जबकि ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। लंबे समय से चर्चा थी कि प्रियदर्शन तीसरे भाग का निर्देशन कर सकते हैं, लेकिन अब निर्माता ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइज़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है। पहले दोनों पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और अब फैंस बेसब्री से तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button