पुरंदर मिश्रा ने कराया हेल्थ चेकअप, कांग्रेस को दिया जवाब
जगन्नाथ मंदिर हेल्थ कैंप में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कराया चेकअप

रायपुर | उत्तर के विधायक पुरंदर(Purandar) मिश्रा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर की गई राजनीतिक टिप्पणियों का जवाब अलग अंदाज में दिया। उन्होंने शुक्रवार को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया गया।
चिकित्सकीय परामर्श शिविर में उत्तर विधायक ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
दरअसल, पुरंदर(Purandar) मिश्रा की ओर से प्रत्येक शनिवार को आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए लोगों को नियमित हेल्थ चेकअप कराने का संदेश दिया।
शिविर किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के लिए नहीं:पुरंदर मिश्रा
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में पुरंदर(Purandar) मिश्रा ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह शिविर किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने विपक्ष की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो वह भी इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकता है।
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि जनता के लिए काम करना होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।
गौरतलब है कि रायपुर में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

