Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

रायपुर के वार्ड-8 में 52 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत, सात स्थानों पर होगा निर्माण

गार्डन मरम्मत से लेकर सड़क निर्माण तक, रायपुर में एक साथ शुरू होंगे कई काम

रायपुर। राजधानी रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-8 में करीब 52 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों(Tasks) की शुरुआत की गई। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में सात अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित कार्यों का शुभारंभ किया।

सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और गार्डन मरम्मत जैसे कार्य शामिल है

इन विकास कार्यों(Tasks) में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और गार्डन मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद सावित्री धीवर, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर निगम जोन-9 के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विधायक प्रतिनिधि ने विकास कार्यों की नियमित निगरानी के दिए आदेश

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों(Tasks) को जल्द शुरू कराने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक योजनाओं को तेजी से अमल में लाया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button