एनआईटी के पास 7 संस्थानों पर निगम ने कार्रवाई
गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पर 50 हजार का चालान

रायपुर | राजधानी के जीई रोड स्थित एनआईटी के आसपास स्वच्छता संबंधी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम(Corporation) की टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 7 संस्थानों में गंदगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर संबंधित संचालकों पर कुल 50 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।
जनशिकायत के बाद निगम टीम का औचक निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायत मिलने के बाद निगम(Corporation) के जोन क्रमांक 7 के अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और कई संस्थानों में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग सामने आया।
जनशिकायत के बाद निगम टीम का औचक निरीक्षण
इसके बाद संबंधित संस्थानों के संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।निगम(Corporation) अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्वच्छता और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को लेकर आगे भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

