ChhattisgarhDurg

बिना नंबर प्लेट बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं छूटा रील का शौक

गिरफ्तार स्टंटबाज का नया वीडियो वायरल, पुलिस वैन में बनाई रील

भिलाई | दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला थाना क्षेत्र में स्टंटबाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक युवक का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिस वैन के अंदर हथकड़ी पहने दिखाई दे रहा है और इंस्टाग्राम रील(Reel) बनाते हुए विक्ट्री साइन दिखा रहा है। रील पर उसने लिखा, “आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल।”

आरोपी को बाइक पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय राजू निषाद को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी ने पुलिस वैन के अंदर से ही रील(Reel) बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज

रील(Reel) सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि हिरासत के दौरान आरोपी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और पुलिस वैन के अंदर वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button