ChhattisgarhRaipur

अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 31 पौवा देशी शराब जब्त

रायपुर पुलिस की कार्रवाई, शराब बिक्री की रकम समेत आरोपी पकड़ा गया

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में पुलिस(Police) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब और बिक्री से संबंधित नकदी सहित कुल 4,520 रुपये का सामान जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस(Police) अधिकारियों के अनुसार पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर उरला पुलिस की रेड, अवैध शराब बरामद

इसी दौरान 22 जून को उरला थाना पुलिस(Police) को सूचना मिली कि शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रामसुगहीन दास (33 वर्ष) निवासी सतनाम चौक, उरला के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास 31 पौवा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

4,520 रुपये की शराब और नकदी जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब और बिक्री की रकम समेत कुल लगभग 4,520 रुपये का माल जब्त किया। मामले में उरला थाना में अपराध क्रमांक 281/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button