फ्लॉप रिकॉर्ड के बावजूद आज भी बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स में शामिल
फ्लॉप फिल्मों के बावजूद स्टारडम पर नहीं पड़ा असर

मुंबई। बॉलीवुड(Bollywood) में आमतौर पर कुछ फ्लॉप फिल्में भी करियर पर असर डाल देती हैं, लेकिन अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का मामला अलग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 180 फ्लॉप फिल्में दी हैं, फिर भी इंडस्ट्री में उनकी पहचान और काम लगातार बना रहा।
बॉलीवुड(Bollywood) में मिथुन चक्रवर्ती ने लंबे करियर में 270 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें लगभग 50 फिल्में हिट रहीं। इनमें कुछ ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं। 80 और 90 के दशक में वे बेहद व्यस्त अभिनेता रहे और लगातार कई फिल्मों में नजर आते थे। उनकी कई फिल्में कम बजट की होती थीं, जो थिएटर में अपनी लागत निकाल लेती थीं।
बाद में उन्होंने सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल्स की तरफ रुख किया, जिससे उनका करियर स्थिर बना रहा। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई टीवी शोज और होटल बिजनेस से भी होती रही।रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये है। मुंबई के बांद्रा और मड आइलैंड में उनके बंगले हैं और उनका होटल बिजनेस भी कई शहरों में फैला हुआ है, जिससे उनकी कमाई लगातार बनी रहती है।

