Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

तीरथगढ़ जलप्रपात के पास अनियंत्रित कार हादसे का शिकार, रायपुर के चार युवक घायल

बस्तर के प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात के पास एक कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में झाड़ियों के बीच जा फंसी। हादसे में कार सवार रायपुर के चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक मानसून के दौरान तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने आए थे। इसी दौरान जलप्रपात के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकराकर आगे बढ़ते हुए झाड़ियों में फंस गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर दरभा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल सभी युवक रायपुर क्षेत्र के निवासी हैं। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button