Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, बिलासपुर से बेंगलूरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से बेंगलूरु छावनी के बीच एक फेरे के लिए विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर–बेंगलूरु छावनी समर स्पेशल 12 जून 2026 को बिलासपुर से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य और 10 स्लीपर कोच शामिल हैं।

निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन 12 जून को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। रायपुर स्टेशन पर इसका आगमन 3:35 बजे और प्रस्थान 3:40 बजे होगा, जबकि दुर्ग में 4:25 बजे पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन रातभर का सफर तय कर बेंगलूरु छावनी स्टेशन पर शाम 8 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने और यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है। यह विशेष ट्रेन गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने और लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button